manglik dosh calculator
✕

दिल्ली में फिर पैर पसार रहा Corona, 24 घंटे में 2495 नए संक्रमित, 7 की मौत

Updated: बुधवार, 10 अगस्त 2022 (00:18 IST)
नई दिल्ली। delhi coronavirus update : देश की राजधानी में कोरोनावायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। मंगलवार को राजधानी में दिल्ली में 1 दिन में कोरोना के 2,495 नए मामले सामने आए, सात और लोगों की मौत हुई।  राजधानी में संक्रमण दर 15.41 प्रतिशत हो चुकी है। कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़कर 8500 के पार पहुंच गए हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 1372 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 6 मरीजों की जान वायरस ने ले ली थी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 2495 नए मरीज मिले हैं। 7 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। इसके साथ ही आज 1466 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए। दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 15.41 फीसदी पर आ गया है।
 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 19,73,394 हो गई है और कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस 8506 पर आ गए हैं। इनमें से 5504 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही, अब तक कुल 19,38,545 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 26,343 पर पहुंच गया है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 16,187 टेस्ट किए गए, जिनमें 10,451 आरटी-पीसीआर और 5736 रैपिड एंटीजन टेस्ट थे। इसके साथ ही अब यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी अब 253 पर आ गई है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख