sundarkand
✕

पुलिसकर्मी बनकर काट रही थी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान, गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (08:36 IST)
नई दिल्ली। खुद को दिल्ली पुलिस का सहायक उप निरीक्षक बताकर कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों का फर्जी चालान करने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवती को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान बाहरी दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली तमन्ना जहां के रूप में हुई। वह बेरोजगार थी और उसने आसानी से पैसे पाने के लिए फर्जी चालान किए।
 
पुलिस ने कहा कि तमन्ना ने पुलिस की वर्दी पहन ली और मास्क नहीं पहनने वालों और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करने लगी।
 
उन्होंने कहा कि इलाके में गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह ने पाया कि तिलक नगर में एक महिला मास्क नहीं पहनने वालों का चालान कर रही है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह ने शक होने के बाद एक कांस्टेबल को सादे कपड़ों में बिना मास्क पहने भेजा तो आरोपी ने चालान का भुगतान करने को कहा। बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी, एक फर्जी चालान की किताब और 800 रुपए जब्त किए गए। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख