Daily Horoscope
✕

दिल्ली में थम नहीं रही Coronavirus संक्रमण की रफ्तार, Omicron के मामले बढ़कर 54

Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (19:07 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोनावायरस के मामलों की बढ़ती रफ्तार ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
 
यह खुलासा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को साझा किए गए आंकड़ों से हुआ है। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए। इसके अलावा महामारी से एक मरीज की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 25,102 पर पहुंच गई।
 
संक्रमण दर में बढ़ोतरी : दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण की दर 0.20 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में 27 जून को संक्रमण के 259 नए मामले सामने आए थे और कोविड से चार मरीजों की मौत हो गई थी। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक, संक्रमण के कुल 14,42,390 मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 14.16 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
ALSO READ: कहीं लॉकडाउन, कहीं लगे प्रतिबंध, क्‍या हाल है दुनिया के देशों में?
ओमिक्रॉन ने चिंता को बढ़ाया : अधिकारियों ने दिल्ली के 45 मामलों की विस्तृत जानकारी शेयर की है, लेकिन नौ मामलों की जानकारी का अब भी इंतजार है। सूत्रों ने बताया कि लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में अबतक वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के 34 मामले आए हैं, जिनमें से 17 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।
 
कोविड-19 का इलाज करने के लिए दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल में सोमवार तक ओमिक्रॉन के 24 मरीज भर्ती हो चुके थे। सूत्रों ने बताया कि अब तक साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में 10 मरीज आए हैं।
 
एक अन्य सूत्र ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल में भी ओमिक्रॉन के एक मामले का पता चला है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 93 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही थी।
 
सूत्रों ने बताया कि सोमवार तक शहर में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 28 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अबतक देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के 200 मामले आए हैं जिनमें से 77 मरीज या तो संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या पलायन कर चुके हैं।
ALSO READ: Pakistan में थम नहीं रहे हिन्दुओं पर अत्याचार, कराची में मंदिर में घुसकर हथौड़े से तोड़ी गईं देवी-देवताओं की मूर्तियां
मंत्रालय के मुताबिक, अबतक महाराष्ट्र और दिल्ली में 54-54 लोगों के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली में ओमिक्रॉन का पहला मामला पांच दिसंबर को आया था, जब रांची का 37 वर्षीय व्यक्ति इस स्वरूप से संक्रमित मिला था। उसे अब ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

LIVE: भारत पहुंचे जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

अगला लेख