Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए केस, 9 की मौत, पॉजिटिविटी रेट हुआ कम

Updated: रविवार, 14 अगस्त 2022 (00:25 IST)
नई दिल्ली/मुंबई। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से 9 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 2,031 नए मामले सामने आए। शुक्रवार की रिपोर्ट में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से उपर था लेकिन शनिवार की रिपोर्ट में पॉजिटिविटी रेट 12.34 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर 12.34 दर्ज की गई। आज लगातार 11वां दिन है जब शहर में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 2,136 मामले सामने आए थे और महामारी से 10 लोगों की मौत हो गई थी जो कि पिछले 6 महीने के दौरान प्रतिदिन होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा थी।
 
इससे पहले 13 फरवरी को कोविड से 12 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में अब तक संक्रमण के 19,82,433 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 26,376 हो चुकी है। मुंबई में कोरोना वायरस के 867 नए मामले सामने आए हैं, 486 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। 
 
मंकीपॉक्स का पांचवां मामला : दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। महिला ने पिछले महीने नाइजीरिया की यात्रा की थी। उसे दो दिन पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार रात आयी उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से पीड़ित वह दूसरी महिला है। राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित 2 महिलाओं समेत 4 लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख