Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में कोरोना का उछाल खतरे की घंटी, 24 घंटे में 632 नए मामले

Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (22:01 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में लगातार उछाल आ रहा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 632 नए मामले सामने आए हैं।

सोमवार को राजधानी में कोरोना के 501 मामले दर्ज हुए थे। राजधानी में बढ़ती कोरोना की रफ्तार देश के अन्य राज्यों के लिए भी खतरे की घंटी है।
बढ़ते मामलों के बीच कोरोना को लेकर लोग बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह रही कि आज भी कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है और 414 लोग ठीक भी हुए हैं। 

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 632 नए मामले आए, जबकि संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 
आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई है। विभाग ने कहा कि कोविड-19 के 632 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 501 मामले और किसी की भी मृत्यु नहीं हुई थी, जबकि संक्रमण दर 7.72 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 517 मामलों के साथ संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
 
नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,69,683 हो गई, जबकि मृतक संख्या 26,160 रही। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 1,274 मरीज होम क्वारंटीन में हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख