ramcharitmanas
✕

दिल्ली में Corona के 20181 नए मामले, 24 घंटे में हुई 102965 लोगों की जांच

Updated: शनिवार, 8 जनवरी 2022 (19:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 20,181 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 19.60 प्रतिशत है।पिछले चौबीस घंटे में 1,02,965 लोगों के टेस्ट किए गए हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण दर 19.60 प्रतिशत है। इस दौरान सात लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में 1,02,965 लोगों के टेस्ट किए गए जिनमें से 20,181 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित 25,909 लोग घर में आइशोलेशन में हैं जबकि 1,480 लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) की सोमवार को बैठक होगी जिसमें हालातों को देखते हुए कुछ और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

इससे पहले मंगलवार को डीडीएमए की बैठक हुई थी जिसमें वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई थी। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों और जरुरी सामानों को छोड़ सोमवार सुबह पांच बजे तक सब कुछ बंद रहेगा।

14 अस्पतालों में सामान्य और आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि केजरीवाल सरकार ने अपने 14 अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए कुल 5650 कोविड बेड और 2075 आईसीयू बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी सारी व्यवस्था को पहले से ही दुरुस्त किए हुए है। हालात अभी सामान्य हैं, इसलिए दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारी जोरशोर से कर रही है, ताकि हालात को बिगड़ने ही न दिया जाए। सरकार ने अपने 14 अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए कुल 5650 कोविड बेड और 2075 आईसीयू बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में लगभग 13300 बेड अभी भी मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। कोरोना की इस लहर में मरीज बहुत कम भर्ती हो रहे हैं, परन्तु हमने दिल्ली में स्थिति को काबू में रखने के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार अपनी ओर से गंभीर से गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और कोरोना की इस लहर के रोकथाम तथा सभी प्रदेश वासियों को वक़्त पर सही इलाज प्रदान करने के लिए सक्षम है।

उन्होंने कहा कि आठ कोविड केयर सेंटर में 2800 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इनमें सरदार वल्लभाई पटेल कोविड केयर सेंटर राधा स्वामी ब्यास छतरपुर  (1000 बेड), संत निरंकारी कोविड केयर सेंटर (500 बेड), सी डब्लू जी कॉम्प्लेक्स, अक्षरधाम (400 बेड), यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार (400 बेड), जीटीबी डेम ब्लॉक (200 बेड), चौ ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान (100 बेड), ए & यू तिब्बिए कॉलेज हॉस्पिटल (100 बेंड) और शहनाई बैंक्वेट हॉल (100 बेड) शामिल हैं।

जैन ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल सावधानी ही इसका असल बचाव है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर जाते वक़्त स्वास्थ सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया है। साथ ही, अनावश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर न निकले के लिए लोगों से अपील की है।(वार्ता)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख