Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में Corona के 59 नए मामले आए, 4 और लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 17 जुलाई 2021 (23:22 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 59 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से 4 और लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर घटकर 0.08 प्रतिशत रह गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि 4 और लोगों की मौत के कारण दिल्ली में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 25,027 हो गई। शुक्रवार को, दिल्ली में 66 मामले आए थे और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी, जबकि संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत थी। गुरुवार को शहर में 72 मामले आए थे और एक मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही थी।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जो संक्रमण दर 36 फीसदी तक पहुंच गई थी, वह अब घटकर 0.08 फीसदी रह गई है। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 59 नए मामले आए और चार मौतें हुईं। बुधवार को शहर में 77 मामले थे और एक मौत हुई थी, जबकि मंगलवार को दो मौतों के साथ दैनिक संक्रमण की संख्या 76 थी।
ALSO READ: पाकिस्तान में Coronavirus की चौथी लहर ने पकड़ा जोर
पिछले कई दिनों में दैनिक मामलों में गिरावट के बावजूद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगाह किया है कि कोविड​​-19 संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका काफी अधिक है और कहा कि उनकी सरकार उससे मुकाबला करने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है।
ALSO READ: वुहान में Coronavirus की चपेट में आई थी भारत की पहली COVID-19 मरीज, यह है पूरी कहानी
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक कार्ययोजना पारित की थी, जिसके तहत महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्थिति की गंभीरता के अनुसार प्रतिबंधों को लागू किया जाएगा।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 52,490 आरटी-पीसीआर और 23,931 रैपिड एंटीजन जांच सहित कुल 76,421 जांच की गईं। शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 621 हो गई, जो एक दिन पहले 657 थी। गृह पृथकवास में रह रहे लोगों की संख्या घटकर 212 हो गई, जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को यह 228 थी।(भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

अगला लेख