Daily Horoscope
✕

दिल्ली और आंध्र प्रदेश ने मांगी 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेन सेवा, रेलवे ने दिया यह जवाब...

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (19:02 IST)
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोगियों की जान बचाने के लिए भारतीय रेलवे से 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेन चलाने का आग्रह किया है।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद आंध्र प्रदेश तथा दिल्ली ने भी 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेन सेवा मांगी है। शर्मा ने कहा कि ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के प्रत्‍येक टैंकर में लगभग 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन होती है और ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
उन्होंने कहा, हमें बिलकुल अभी दिल्ली सरकार से आग्रह मिला है और हम अभी इसके आवागमन की योजना बना रहे हैं। हमें राउरकेला से ऑक्सीजन मिलने की संभावना है। हमने दिल्ली सरकार से अपने ट्रक तैयार रखने को कहा है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हमारे वैगन, रैंप तैयार हैं।
ALSO READ: आखिर चीन कैसे बचा Coronavirus की दूसरी लहर से?
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, आंध्र प्रदेश ने ओडिशा के अंगुल से ऑक्सीजन लाने को कहा है। शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन शनिवार को लखनऊ पहुंचेगी और प्राणवायु लेकर महाराष्ट्र जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ शुक्रवार रात नागपुर पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि लगभग 93000 रेलवे लाभार्थी कोविड-19 से प्रभावित हैं और 72 रेलवे अस्पताल तथा पांच हजार बिस्तर उनकी देखभाल के लिए समर्पित हैं।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख