dharma sangrah
✕

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (17:10 IST)
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्‍होंने सोमवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी। राजनाथ ने ट्वीट में लिखा, मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है, हालांकि लक्षण बेहह हल्‍के हैं। मैं इस समय होम क्‍वारंटाइन हूं। जो हाल ही में मुझसे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से भी टेस्‍ट कराने और खुद को आइसोलेट करने का आग्रह करता हूं।

गौरतलब है कि इससे पहले गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पंवार भी कोरोना पॉजिटिव रह चुके हैं। इनके अलावा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 46,569 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। रविवार को 146 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोराना के कुल मामले 3,57,07,727 हो गए हैं। वहीं एक्टिव केस बढ़कर अब 7,23,619 हो गए हैं।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

अगला लेख