Hanuman Chalisa
✕

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित, खुद को घर पर किया क्वारंटीन

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (13:25 IST)
Rajnath Singh tested corona positive : देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। उनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ आज दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,591 नए मामले सामने आए। करीब आठ महीने बाद 24 घंटे में कोरोना के इतने नए मरीज मिले हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4.48 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 लोग स्वस्थ हो गए, 5 लाख 31 हजार 230 लोगों की मौत हो गई और 65 हजार 286 लोगों का इलाज जारी है।
 
पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 40 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 11 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख