ramcharitmanas
✕

Corona से लगभग 74 फीसदी मौतें 4 राज्यों में

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (13:25 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इन चारों राज्यों में मृतकों की कुल संख्या 500 हो गई है, जो देश में कोरोना वायरस के कारण हुई कुल मौतों का लगभग 74 फीसदी हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 18 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 269 हो गई तथा गुजरात में 8 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 103 पर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश में 4 और लोगों की मौत के बाद यह संख्या 80 पर पहुंच गई है तथा दिल्ली में कोरोना से 48 लोगों की मौत हो गई है।
 
देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 681 तक पहुंच गया है। अब तक 4258 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 434 की वृद्धि दर्ज की गई और कुल आंकड़े 5,652 पर पहुंच गए।
 
गुजरात पिछले 24 घंटे के दौरान 229 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,407 हो गई है तथा 13 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 103 पर पहुंच गई है। (वार्ता)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख