ramcharitmanas

अकेले इटली में Corona से मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (13:09 IST)
रोम। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,779 हो गई है जबकि 97,689 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से रविवार को जारी वक्तव्य के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 756 लोगों की मौत हुई है। हालांकि शनिवार की तुलना में रविवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या में कुछ कमी आई।

नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली के मुताबिक रविवार को इटली में कोरोना संक्रमण के 3 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं जिससे अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 97,689 हो गई है। इन संक्रमितों में वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है या जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से संक्रमित 42,558 लोगों को इलाज के लिए घरों में ही क्वारंटीन किया गया है जबकि 27,386 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 3906 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इटली में अब तक कोरोना के 13030 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। गौरतलब है कि इटली का लोम्बार्डी प्रांत इस महामारी से सर्वाधिक गंभीर रूप से प्रभावित है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख