dharma sangrah
✕

Data Story : 6 राज्यों में ही लगी 6 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, बाकी का बुरा हाल, 10 दिन में हजारों वैक्सीनेशन सेंटर बंद

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (13:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में 18 साल से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का काम 1 मई से ही शुरू हो चुका है। वैक्सीनेशन के अभाव में कई राज्यों में बुरा हाल है। करोड़ों युवाओं ने वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है मगर अभी भी उन्हें शे्‍डयूल नहीं मिल पाया है।
 
45 साल से ऊपर के लोग भी कोरोना वैक्सीन की तलाश में भटक रहे हैं। वैक्सीन की कमी के चलते 10 दिनों में हजारों वैक्सीनेशन सेंटर बंद कर दिए गए हैं। 

ALSO READ: CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 से पहली बार 4187 की मौत, मात्र 24 दिन में 1000 से 4000 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा
इन राज्यों में सबसे ज्यादा टीकाकरण : टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल सबसे आगे चल रहे हैं। इन 6 राज्यों में 1-1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में 18 साल से ऊपर के 6 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जबकि शेष भारत में लगभग 8 लाख लोगों को ही वैक्सीन लगी है।
 
8 दिन में मात्र 14.78 लाख लोगों को वैक्सीन : शुक्रवार को देश के 30 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 18-44 साल आयु वर्ग के 2 लाख 96 हजार 289 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इस आयु वर्ग के 14 लाख 78 हजार 865 लोगों को अब तक टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
 
क्या है 45 साल से ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन का हाल : वैक्सीन के अभाव में 1 मई से देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बेहद सुस्त हो गई है। टीकाकरण केंद्रों पर भी भीड़ बढ़ती जा रही है। हालांकि 45 साल से ऊपर के लोगों को दूसरा डोज लगाने का काम जारी है पर निजी केंद्रों को वैक्सीन नहीं मिलने से इस अभियान पर भी बुरा असर पड़ा है।
 
अब तक 45 से 60 साल की आयु के 5,46,94,917 लोग पहली जबकि 58,29,433 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। साठ वर्ष से अधिक आयु के 5,34,89,421 लोगों को पहली जबकि 1,42,42,947 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
 
अब तक लगी 16.71 करोड़ से अधिक खुराक : मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना टीकों की कुल 16,71,64,452 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 95,19,788 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली जबकि 64,28,032 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,38,49,396 कर्मचारी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 76,31,653 कर्मचारियों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख