Hanuman Chalisa
✕

चेक गणराज्य में Corona के रिकॉर्ड 22936 नए मामले

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (19:07 IST)
प्राग। चेक गणराज्य में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के रिकॉर्ड 22 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 22,936 नए मामले दर्ज किए गए, जो मंगलवार को सामने आए मामलों से करीब 500 अधिक है। चेक गणराज्य में पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रति एक लाख लोगों में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 929 हो गई है।

चेक गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को कोविड-19 के कारण देश में रिकॉर्ड 110 लोगों की मौत हुई, अप्रैल के बाद यह पहली बार है जब संक्रमण के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

चेक गणराज्य की सरकार ने देश में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कई प्रकार के प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध विशेष रूप से उन लोगों पर लागू होंगे, जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण की दर यूरोपीय संघ की टीकाकरण की औसत दर से कम है। चेक गणराज्य में सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा बार, रेस्तरां, संग्रहालयों और होटलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे उनके पास कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट क्यों न हो।

चेक गणराज्य में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के करीब 20 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि इस महामारी के कारण 32,005 लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

बांग्लादेश की तर्ज पर 'सत्ता परिवर्तन' चाहते हैं विरोधी दल, दिल्ली के हालातों पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

अगला लेख