suvichar

'जिंदगी' के लिए दांव पर जिंदगी, चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में रेमडिसिविर के लिए उमड़ी भीड़

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (14:26 IST)
चेन्नई। अस्पताल में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित भर्ती अपने परिजनों की जिंदगी बचाने के लिए लोग अपनी जिंदगी भी दांव पर लगाने में नहीं चूक रहे हैं। रेमडिसिविर इंजेक्शन के लिए चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में इतनी भीड़ जुट गई कि सोशल डिस्टेंसिंग की ही धज्जियां उड़ गईं। 
 
चेन्नई से वेबदुनिया तमिल के बाला सुब्रमण्यम ने बताया कि रेमडिसिविर के लिए जुटी भीड़ के कारण स्टेडियम के बाहर सड़क पर भी ट्रैफिक जाम हो गया है। दरअसल, बड़ी संख्‍या में लोग इंजेक्शन के लिए पहुंचे थे। 
 
आपको बता दें कि पूरे देश में रेमडिसिवर इंजेक्शन की किल्लत बनी हुई है। यह इंजेक्शन कोरोना संक्रमित मरीजों को लगाया जाता है। एक ओर जहां सरकार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के सात कोरोना की अन्य गाइडलाइंस फॉलो करने के लिए कह रही है, वहीं सरकारें इंजेक्शन तक का इंतजाम नहीं करवा पा रही हैं। ऐसे में लोगों को जहां से भी सूचना मिलती है, वे दौड़ते हुए वहां पहुंच जाते हैं। यही कारण है कि स्टेडियम में लोगों की भीड़ जुट गई। क्योंकि हर कोई चाहता है उसके अपनों की जान बच जाए। 
<

Tamil Nadu: Scores of people gather outside Jawaharlal Nehru Stadium, Chennai to get Remdesivir

"My entire family is in hospital. I'm trying for last 10 days but haven't got medicine yet. Govt is trying to organise beds but no improvement on Remdesivir," says a local#COVID19 pic.twitter.com/SnWUu7KkQj

— ANI (@ANI) May 15, 2021 >
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में कोरोना के 30 हजार 621 मामले सामने आए हैं, जबकि 277 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में सक्रिमतों की संख्‍या बढ़कर करीब 15 लाख हो गई है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, सुभाष चंद्रा के NCLT मामले पर उठाए सवाल, बोले- देश में 2 सिस्टम

Nepal Flash Flood : नेपाल बाढ़ में मची तबाही की पूरी कहानी, तस्वीरों में देखें सैलाब का खौफनाक मंजर

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

अगला लेख