biodatamaker

गर्लफ्रेंड से म‍िलने क्वारंटाइन सेंटर से भागे, लौटे तो साथ में गांजा और दारू लेकर आए!

Updated: शनिवार, 13 जून 2020 (16:50 IST)
क्‍वरंटाइन सेंटर में रह रहे लोग भी अब प्रशासन के ल‍िए मुसीबत बनते जा रहे हैं। मणिपुर के तामेंगलांग से एक ऐसा ही दि‍लचस्‍प मामला सामने आया है।

मणि‍पुर के तामेंगलांग इलाके के क्वारंटाइन सेंटर से दो युवक अपनी ग्रलफ्रेंड्स से मिलने के लिए सेंटर से भाग गए। लेक‍िन द‍िलचस्‍प यह था क‍ि कुछ समय बाद वे वापस भी लौट आए।  

लेकिन जब दोनों वापस लौटे तो उनके पास गांजा, सिगरेट और शराब की बोतलें थीं। मणि‍पुर के स्थानीय मीडिया के मुताबिक जब अधिकारियों ने युवकों को क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले अन्य लोगों को शराब, सिगरेट और गांजा बेचते पकड़ा तो उन्हें दोनों के क्वारंटाइन सेंटर से भागने और वापस आने की कहानी पता चली।

यह मामला तब मीड‍िया में आया जब इस पूरी घटना का जिक्र तामेंगलांग के डिप्टी कमिश्नर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में किया।

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक यह दोनों गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए भागे थे। लेकिन जब बाइक से वापस लौटे तो अपने साथ 8 लीटर देसी शराब, चार पैकेट गांजा और सिगरेट लेकर आए। डीएम आर्मस्ट्रांग पाम ने कहा,

उन्हें और उनकी टीम को समझ नहीं आ रहा कि ऐसे लोगों और ‘स्थानीय ठगों’ से कैसे निपटा जाए। जिला प्रशासन सजा देने के लिए इन्हें जेल भेजने वाला था लेकिन कोरोना की वजह से जेल बंद है’


पाम ने आगे लिखा,
समझ नहीं आता कि इन्हें कैसे सजा दें। जेल भी बंद हैं। और हां, मानवाधिकार के उल्लंघन के डर से कोई इन्हें पीटना भी नहीं चाहता। अगर फाइन लगाकर छोड़ा गया, तो ये अपने सामान को ऊंचे दाम पर बेचकर भरपाई कर लेंगे

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख