biodatamaker

बड़ी खबर, Covid 19 मरीजों से अधिक राशि लेना पड़ा महंगा, 51 फीसदी हिस्सा लौटाना पड़ा

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (12:10 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने निजी अस्पतालों द्वारा कोविड-19 मरीजों से ली गई अधिक राशि का करीब 51 फीसदी हिस्सा संबंधित मरीजों को लौटा दिया है। नगर निकाय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिक शुल्क वसूले जाने के संबंध में मिली शिकायतों के बाद केडीएमसी आयुक्त डॉक्टर विजय सूर्यवंशी ने निकाय क्षेत्र के दायरे में कोविड-19 मरीजों का इलाज रहे सभी अस्पतालों के लेखा-जोखा जांच का आदेश दिया था।
 
ALSO READ: खुश खबर...Corona Vaccine 1 जनवरी से आम लोगों के लिए उपलब्ध
जांच में पाया गया कि कल्याण और डोंबिवली क्षेत्रों के 15 अस्पतालों में इलाज के लिए गए मरीजों से 31.45 लाख रुपए ज्यादा वसूले गए हैं। केडीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि निगम ने इन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और अब तक इनसे 16.15 लाख रुपए वसूल करके संबंधित मरीजों को धन लौटाया गया है।
 


नगर निगम ने बताया कि उसने कल्याण में एक अस्पताल को 80 फीसदी बिस्तर मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश का उल्लंघन करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया।

नगर निकाय ने निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है और कहा है कि उनका लाइसेंस तक रद्द हो सकता है। (भाषा)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

दतिया में हार के बाद बड़े एक्शन की तैयारी में भाजपा, जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी पर गिर सकती है गाज

मालिक को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ गया टॉमी, जान देकर निभाई वफादारी, देखें VIDEO

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: 15 अगस्त आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

पाकिस्तान से आजाद हुआ बलूचिस्तान! 11 अगस्त को मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, क्या भारत देगा मान्यता?

अगला लेख