Daily Horoscope
✕

देश में अब तक 12 से 14 साल तक की उम्र के 8 लाख से ज्यादा बच्चों को मिला 'कोरोना कवच'

Updated: शुक्रवार, 18 मार्च 2022 (10:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 12 से 14 साल उम्र के 8.21 लाख बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से बचाव के लिए टीके की 180.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण के दूसरे दिन करीब 4.6 लाख खुराक दी गई। इस प्रकार गुरुवार शाम 7 बजे तक कुल 13 लाख खुराक दी गई।
 
मंत्रालय के मुताबिक 15 से 18 साल के आयुवर्ग के लोगों को कुल 9.14 करोड़ खुराक दी गई जबकि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) के तौर पर टीके की 2,16,24,841 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि आंकड़ों का अंतिम संकलन देर रात तक होगा।
 
भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत पिछले साल 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई जिसका क्रमवार दायरा बढ़ाया गया और बाकी आबादी को भी शामिल किया गया।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख