biodatamaker
✕

संक्रमण का इतना खतरा, फि‍र भी ब्रिटेन में क्‍यों घटाया जा रहा Isolation Period, क्‍या है वजह?

Updated: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (14:05 IST)
ओमिक्रॉन वेरिएंट का मामला सामने आने से पहले ब्रिटेन में कोविड-19 के लक्षण वाले या संक्रमित लोग 10 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहते थे लेकिन नए वेरिएंट के सामने आने के बाद सरकार ने होम आइसोलेशन की अवधि को सात दिन कर दिया है।

अटलांटिक महासागर के दूसरी ओर ‘यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’ ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के बारे में जितनी जानकारी उपलब्ध है, उसे देखते हुए वे आइसोलेशन के टाइम को बदलकर पांच दिन करने वाले हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों के लिए अब इंग्लैंड में आइसोलेशन की अवधि पांच दिनों की होगी, जबकि ब्रिटेन के अन्य क्षेत्रों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इंग्लैंड में 17 जनवरी से संक्रमित लोग पांच दिनों के बाद दो बार जांच कराने और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन की अवधि से बाहर निकल सकेंगे। टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए बिना नियम समान हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन में मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी की प्रोफेसर सैली कटलर ने कहा, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट के तौर पर हमें इस बात की चिंता है कि आइसोलेशन की अवधि घटाने संबंधी इन कदमों को सही ठहराने के लिए बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं।

कुछ लोगों का तर्क है कि ओमिक्रॉन से बीमारी की गंभीरता ‘कम’ है। इसलिए यहां आइसोलेशन की अवधि‍ को घटाने पर चर्चाएं चल रही हैं।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख