dharma sangrah
✕

केरल में कोरोना का आंकड़ा… देश में तीसरी लहर की दहशत

Updated: रविवार, 29 अगस्त 2021 (08:53 IST)
सिर्फ 5 दिन में दर्ज किए गए 1.5 लाख नए केस

कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केरल में लगातार कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। राज्य में पिछले चार दिनों से 30 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि महज 5 दिन में केरल के अंदर कोरोना के करीब डेढ़ लाख केस आ चुके हैं।

वहीं, देश में भी केरल के आंकड़ों के कारण हर दिन लगातार 45 हजार पार नए मामले आ रहे हैं। स्थिति खराब होते देख अब मुख्यमंत्री पी. विजयन ने अगले हफ्ते से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

शनिवार को देश में कोरोना के 45 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए और इनमें से 31 हजार से ज्यादा मामले केरल से थे, जो कि कुल मामलों का करीब 70 फीसदी है। शुक्रवार को जहां राज्य में संक्रमण दर 19।22 फीसदी तक पहुंच गया था वहीं, शनिवार को यह 18।67 फीसदी रहा।

कोरोना से केरल में कोहराम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में शनिवार तक 2 लाख से ज्यादा इलाजरत मरीज थे। देशभर में कोरोना के कुल 3।7 लाख एक्टिव मरीज हैं और अकेले केरल में ही इसके 55 फीसदी मामले हैं। बीते पांच दिनों में केरल में 50 हजार एक्टिव मरीज बढ़ गए हैं और इस दौरान राज्य में एक लाख 49 हजार 814 नए मामले आए हैं।

केरल के अलावा महाराष्ट्र में भी शनिवार को कोरोना के 4 हजार 831 नए मामले दर्ज किए गए। मिजोरम में भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यहां लगातार दो दिनों से कोरोना के मामले एक हजार के करीब पहुंच रहे हैं।

भारत में शनिवार को कोरोना से कुल 444 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से 153 अकेले केरल से थीं। इसके अलावा 126 महाराष्ट्र, 68 ओडिशा, 21 तमिलनाडु और 19 मौतें आंध्र प्रदेश में दर्ज की गईं।

केरल सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अगले हफ्ते से रात में कर्फ्यू लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक में अगले सप्ताह से राज्य में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख