sundarkand

अब Delmicron का खतरा, डेल्टा और ओमिक्रॉन से बना नया वैरिएंट

Updated: शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (18:19 IST)
कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर दुनियाभर में दहशत बनी हुई है। अब तक विश्व के 108 देशों में 1,51,000 से ज्यादा ऑमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच एक नया वैरिएंट सामने आ गया है। इस नए वैरिएंट का नाम डेल्मीक्रॉन (Coronavirus Variant Delmicron) बताया जा रहा है। 
 
विश्व में चौथी लहर : विश्व में वर्तमान में चौथी बार कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोविड मामले फिर से पीक (एक दिन में सबसे ज्यादा मामले) छू रहे हैं। 23 दिसंबर को पूरे विश्व में एक दिन में 9,64,000 मामले दर्ज किए गए हैं।
ALSO READ: देश में अब तक आए Omicron के 358 मामले, दुनिया में चल रही Corona की चौथी लहर
कैसे है अलग : ओमिक्रॉन SARS-CoV-2 का ही एक वैरिएंट B.1.1.1.529 है जिसका म्यूटेशन हो चुका है यानी वेरिएंट में मोडिफिकेशन हो चुका है। डेल्मीक्रॉन वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्रॉन के कॉम्बिनेशन से बना है. सबसे पहले इसके मामले दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट किए गए थे। 
 
यूरोप में तबाही की वजह : अमेरिका और यूरोप में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के पीछे इसे ही जिम्मेदार माना जा रहा है। डेल्मीक्रॉन डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट का संयोजन यानी इनसे मिलकर बना है, जो और भी अधिक तेजी से फैलता है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यूरोप के कई देशों में डेल्मीक्रॉन के कारण ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
 
भारत में नहीं मिला नया वैरिएंट : भारत में अधिकारिक तौर पर भारत में अब तक डेल्मीक्रॉन वैरिएंट का एक भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है। देश में अबतक ओमिक्रॉन के कुल 358 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इस बाबत केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट मोड में हैं व नाइट कर्फ्यू जैसे विकल्पों का फिर से सहारा लिया जा रहा है ताकि नए वेरिएंट व तीसरी लहर की संभावना को रोका जा सके।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख