dharma sangrah
✕

देश में अब तक आए Omicron के 358 मामले, दुनिया में चल रही Corona की चौथी लहर

Updated: शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (18:03 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में 17 राज्यों में अब तक 358 ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 114 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जबकि 244 मरीजों का इलाज इस समय चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश की 89 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल गई है। 61 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज मिल गई है। इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन मामले दर्ज़ किए गए हैं। इनमें से 114 मामले ठीक हो चुके हैं। 
 
183 ओमिक्रॉन मामलों का विश्लेषण किया गया है जिसमें से 121 ने विदेश की यात्रा की थी। 44 विदेश नहीं गए थे, परंतु ज्यादातर के कॉन्टैक्ट ने विदेश यात्रा की थी। 183 में से 87 लोगों ने कोविड की दोनों डोज ली थी। 3 लोगों ने तीन डोज लगवाई हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है और हमने भी अपने देश में देखा है कि जो ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल हमने कोविड और डेल्टा के लिए अपनाए थे, वो ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल ऑमिक्रोन पर भी प्रभावी होंगे। 
ALSO READ: कब पड़ती है बूस्टर डोज की जरूरत, कोरोना वैक्सीन और बूस्टर डोज में क्या है फर्क? एक्सपर्ट से जानें
अब तक विश्व के 108 देशों में 1,51,000 से ज्यादा ऑमिक्रॉन के मामले दर्ज़ किए गए हैं। देश में 20 ज़िले ऐसे हैं, जहां केस पॉजिटिविटी रेट 5-10 फीसदी है। इनमें से 9 केरल में और 8 मिजोरम में हैं। 2 ज़िले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी 10 फीसदी से ज्यादा है, ये 2 ज़िले मिजोरम में हैं। विश्व में केस पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है। भारत में केस पॉजिटिविटी 5.3 फीसदी है। 
ALSO READ: कोरोना के Omicron वेरिएंट से लड़ने में स्पूतनिक लाइट बूस्टर टीका कितना असरकारी है
पिछले 2 सप्ताह में भारत में केस पॉजिटिविटी 0.6 फीसदी है। यूरोप, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका में कोविड मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 2 सप्ताह से प्रतिदिन नए मामले लगभग 7000 हैं। विश्व में वर्तमान में चौथी बार कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोविड मामले फिर से पीक (एक दिन में सबसे ज्यादा मामले) छू रहे हैं। 23 दिसंबर को पूरे विश्व में एक दिन में 9,64,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख