Daily Horoscope
✕

मुंबई हवाई अड्डे से Covishield के टीके का परिवहन शुरू, गोवा भेजे गए 2,400 टीके

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (09:32 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड के 2,400 टीके लेकर मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोएयर का विमान बुधवार को गोवा पहुंचा।
ALSO READ: कितने दिन में प्रभावी होगी Corona Vaccine, कीमत भी जान लीजिए...
गोएयर के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन का गोवा के अलावा दिन में लखनऊ, कोच्चि और चंडीगढ़ भी टीके पहुंचाने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड के 2,400 टीके लेकर विमान ने सुबह 5.20 बजे उड़ान भरी और 6.30 बजे विमान गोवा पहुंचा।
 
गौरतलब है कि 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है और उसके लिए देश के विभिन्न शहरों में टीके की खुराक भेजी जा रही है। कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रितानी-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने तैयार किया है और पुणे की फार्मा कंपनी 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' ने इसका उत्पादन किया है। गोएयर ने कहा कि वह कुल 69,600 टीके विभिन्न स्थानों पर पहुंचाएगी। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख