suvichar

दिल्ली में covid 19 से 129 मृत, संक्रमितों की संख्या 9,333 हुई

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (15:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 129 हो गई जबकि इस महामारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 9,333 तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर में गुरुवार को 472 नए मामले सामने आए थे, जो 1 दिन में संक्रमण का सबसे ज्यादा आंकड़ा था।
ALSO READ: ऑड-ईवन आधार पर खुल सकते हैं मॉल और कॉम्प्लेक्स, दिल्ली सरकार का प्रस्ताव
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि शहर में 6 और लोगों की जान महामारी के कारण गई है। इसमें कहा गया कि विभिन्न अस्पतालों द्वारा प्राप्त मामलों के विवरण के आधार पर 'डेथ ऑडिट कमेटी' की रिपोर्ट में हालांकि मौत की संख्या उन मामलों के संदर्भ में है, जहां मृत्यु का प्राथमिक कारण कोविड-19 पाया गया है।
 
दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामले 8,895 थे जिनमें 123 लोगों की मौत हो चुकी थी। नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 9,333 हो गई है। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

अगला लेख