sundarkand

कोरोनावायरस से करीब 17 लाख संक्रमित, 10.94 लाख लोग स्वस्थ

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2020 (11:06 IST)
नई दिल्ली। देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 16,95,988 हो गए जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,94,374 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 764 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 36,511 हो गई है। देश में फिलहाल 5,65,103 संक्रमित मरीज उपचाररत हैं।
 
आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.53 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर और घटकर 2.15 प्रतिशत रह गई है।
 
यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के मामले 50,000 से ज्यादा सामने आए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
आईसीएमआर के मुताबिक, 31 जुलाई तक 1,93,58,659 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 5,25,689 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।
 
जिन 764 और लोगों की मौत हुई है उनमें 265 महाराष्ट्र से, 97 तमिलनाडु से, 84 कर्नाटक से, 68 आंध्र प्रदेश से, 45 पश्चिम बंगाल से, 43 उत्तर प्रदेश से, 27 दिल्ली से, 23 गुजरात से, 16 पंजाब से हैं। वहीं बिहार और तेलंगाना से 14-14, जम्मू-कश्मीर से 12 और राजस्थान में 11 लोगों की मौत हुई है।
 
मध्य प्रदेश से 10, ओडिशा से आठ, असम, हरियाणा और उत्तराखंड से चार-चार, गोवा, झारखंड, केरल से तीन-तीन, छत्तीसगढ़ से दो जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, मणिपुर और पुडुचेरी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख