Hanuman Chalisa

सुशांत की मौत के मामले में CM उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी

शनिवार, 1 अगस्त 2020 (10:56 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने में मुंबई पुलिस की दक्षता पर सवाल उठाने की कोशिशों की निंदा करते हैं। अभिनेता की मौत के मामले में सीबीआई जांच की बढ़ती मांग के बीच उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम है।
 
ठाकरे ने शुक्रवार को विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा नेता मामले की जांच करने में मुंबई पुलिस की विश्वसनीयता पर संदेह जता रहे हैं जबकि वे खुद 5 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ठाकरे ने एक मराठी समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देवेंद्र फडणवीस को समझना चाहिए कि यह वही पुलिस है जिसके साथ उन्होंने 5 वर्ष तक काम किया है।
ALSO READ: अंकिता बोली- अवसादग्रस्त होने वाला इंसान नहीं था सुशांत, जीने की थी ललक...
इससे पहले फडणवीस ने कहा था कि राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को धनशोधन के पहलू से जांच के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईर) दर्ज करनी चाहिए। बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा जाए लेकिन राज्य की उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ऐसा नहीं कर रही है।
 
ठाकरे ने कहा कि मुंबई पुलिस कोरोना योद्धा रही है और उसके कई कर्मियों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। उनकी क्षमता पर सवाल उठाना उनका अपमान करना है और मैं इसकी निंदा करता हूं। अगर किसी के पास इस मामले से संबंधित सबूत हैं तो वह मुंबई पुलिस को सौंप सकता है। हम जांच करेंगे और दोषी को सजा देंगे। बहरहाल कृपया करके इस मामले को महाराष्ट्र बनाम बिहार का मुद्दा न बनाए। यह सबसे निंदनीय बात है।
 
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने हाल ही में कहा था कि मुंबई पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम है और मामले में सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। राजपूत (34) 14 जून को उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लटके पाए गए थे। बिहार पुलिस की एक टीम दिवंगत अभिनेता के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए आत्महत्या के लिए उकसाने के अलग मामले की जांच कर रही है।
 
ठाकरे ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि जब तक उनके पास राज्य के लोगों और शिवसैनिकों का समर्थन है, तब तक उन्हें अपनी सरकार के टिके रहने की चिंता नहीं है। उन्होंने पूछा कि भाजपा कहती है हमारी सरकार जनादेश के खिलाफ बनी तो फिर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करना जनादेश है?
 
शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा अब अलग हो चुके हैं तो राष्ट्रीय पार्टी को इसकी चिंता नहीं होनी चाहिए कि उनकी पार्टी क्या करती है? ठाकरे ने राकांपा और कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि हम 30 वर्ष तक भाजपा के साथ रहे लेकिन उन्होंने हम पर भरोसा नहीं किया। लेकिन 30 वर्ष तक जिनके साथ हमारे राजनीतिक मतभेद रहे, उन्होंने हम पर विश्वास किया। (भाषा)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख