Hanuman Chalisa

भारत में Covid 19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,380 हुई, 6535 नए मामले आए सामने

Updated: मंगलवार, 26 मई 2020 (11:02 IST)
नई दिल्ली। भारत में सोमवार सुबह 8 बजे से कोविड-19 से 146 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है, वहीं 6,535 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है जबकि 60,490 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 1 देश छोड़कर चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में अभी तक करीब 41.61 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी भी शामिल हैं।
 
मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह से जिन 146 लोगों की जान गई, उनमें महाराष्ट्र के 60, गुजरात के 30, दिल्ली के 15, मध्यप्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पश्चिम बंगाल के 6, उत्तरप्रदेश तथा राजस्थान के 4-4, तेलंगाना के 3, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा कर्नाटक के 2-2 और केरल का 1 व्यक्ति शामिल है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख