ramcharitmanas
✕

Covid-19 : इंदौर में कोरोना मरीजों को मिलेगी टीवी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (18:58 IST)
इंदौर। शहर के अलग-अलग अस्पतालों के कोविड-19 वॉर्डों में भर्ती मरीजों को अकेलेपन के अहसास, ऊब और अवसाद से बचाने के लिए प्रशासन उन्हें टेलीविजन और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करने जा रहा है।
 
इंदौर देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। इंदौर संभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अकेलेपन के अहसास के कारण कोविड-19 के मरीजों में नकारात्मकता पैदा हो जाती है जिससे उनके अवसाद में जाने का खतरा रहता है। उन्हें इस खतरे से बचाने के लिए हम जिले के हर सरकारी और निजी अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में टेलीविजन और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं। 
 
उन्होंने बताया कि इस सुविधा के लिए सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल के साथ ही निजी कंपनियों से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत भी मदद ली जाएगी।
 
त्रिपाठी ने बताया कि हम जिले के हर अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में उच्च गति के वाई-फाई कनेक्शन वाला एक-एक टेबलैट देंगे। इसके इस्तेमाल से मरीज अपने परिजनों और अन्य नजदीकी लोगों को वक्त-वक्त पर वीडियो कॉल कर सकेंगे। इससे मरीजों में सकारात्मक भाव का संचार होगा और उनमें महामारी से उबरने की इच्छा प्रबल होगी।
 
गौरतलब है कि प्रशासन ने कोविड-19 वॉर्डों में मरीजों को टेलीविजन और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करने की योजना शहर के शासकीय महाराजा तुकोजीराव होलकर चिकित्सालय में भर्ती 78 वर्षीय बुजुर्ग की कथित आत्महत्या के बाद बनाई है। इस उम्रदराज मरीज को कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि दोनों फेफड़ों के गंभीर निमोनिया से जूझ रहा यह मरीज जांच में कोविड-19 संक्रमित नहीं मिला था। अधिकारियों के मुताबिक संभवत: उसने अचानक अवसाद में आकर बुधवार सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित अपने कमरे की खिड़की से कथित तौर पर छलांग लगाकर खुदकुशी का कदम उठाया था। वह इस घटना के 19 दिन पहले से अस्पताल में भर्ती था।

5 और कंटेनमेंट क्षेत्र हुए डिनोटिफाइड : 21 दिनों से अधिक अवधि के उपरांत कोई भी कोविड पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिलने पर इंदौर के 5 और कंटेनमेंट क्षेत्र डिनोटिफाइड किए गए है। जिन कंटेनमेंट क्षेत्र को डिनोटिफाइड किया गया है, उनमें मनीष बाग, पुलिस लाइन (डी-2 जूनी-इंदौर), 813  खातीवाला टैंक (विनस अपार्टिमेंट), भोलाराम उस्ताद मार्ग (विशाल अर्बन) तथा पैलेस कॉलोनी (माणिक बाग) शामिल है। इन क्षेत्रों में संपूर्ण मकानों में टीम द्वारा सर्वे कर लिया गया है। (Symbolic photo) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख