Hanuman Chalisa

भारत में Covid 19 का बढ़ा प्रकोप, 1 दिन में मिले 20903 नए मामले, कुल 6,25,544 संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (12:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 1 दिन में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 6,25,544 हो गए, वहीं 379 और लोगों की जान जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 18,213 हो गई।
ALSO READ: ICMR का दावा, 15 अगस्त तक मिल सकता है कोरोनावायरस का वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 20,903 नए मामले सामने आए। देश में अभी तक 3,79,891 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 1 मरीज देश के बाहर चला गया है, वहीं 2,27,439 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि देश में अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60.73 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
ALSO READ: कोरोना को मात देने के लिए अमित शाह ने 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बनाई रणनीति
आंकड़ों के अनुसार जिन 379 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई, उनमें से सबसे अधिक 125 महाराष्ट्र के थे। दिल्ली के 61, तमिलनाडु के 57, गुजरात तथा कर्नाटक के 19-19, उत्तरप्रदेश के 17, पश्चिम बंगाल के 16, हरियाणा के 11, जम्मू-कश्मीर के 10, राजस्थान के 9, तेलंगाना तथा मध्यप्रदेश के 8-8, बिहार के 7, आंध्रप्रदेश के 5, पंजाब के 3, पुडुचेरी के 2 और केरल तथा उत्तराखंड के 1-1 व्यक्ति की जान गई है। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नेपाल आपदा के बाद भारत ने हिमालय पर निगरानी बढ़ाई

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

अगला लेख