Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस Live Updates :अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बल के 8 जवान कोरोनावायरस की चपेट में

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (12:32 IST)
जिनेवा/नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर जारी है। अमेरिका, भारत और ब्राजील कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दुनिया भर में अब तक 3 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख से ज्यादा की जान वायरस से जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 28 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी-

भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुल रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों से आगे निकलकर पहले स्थान पर बना हुआ है। अब तक 44 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 86,961 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। 1130 लोगों की जान भी चली गई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 93,356 मरीज ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख 87 हजार 580 हो गई है। इनमें से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 3 हजार है और 43 लाख 96 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 135 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,385 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में सुरक्षा बल के आठ जवान भी शामिल हैं। राज्य की निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि राजधानी परिसर क्षेत्र में 69 मामले सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिमी कामेंग में 18, पश्चिमी सियांग में 14 नए मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि सेना के सात जवान और भारतीय रिजर्व बटालियन का एक जवान नए संक्रमितों में शामिल है। दो स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।' जाम्पा ने बताया कि रविवार को 129 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राज्य में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 73.22 फीसदी है। अरुणाचल प्रदेश में अब 1,964 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 5,408 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक 13 मरीजों की मौत संक्रमण से हुई है। 1 सितंबर से अब तक 3,275 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 461 सुरक्षाकर्मी हैं। वहीं, इस अवधि में 2,515 लोग स्वस्थ हुए हैं।

मिजोरम में कोविड-19 के 7 नए मामले सामने आए हैं, जिससे सोमवार को इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,585 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि चार नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं। इसके अलावा दो मामले लॉन्गतलाई और एक मामला मामित जिले से सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि आइजोल में नए मामलों का पता संक्रमितों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के दौरान चला जबकि बाकी तीन नये मरीज अन्य राज्यों से मिजोरम लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो कर्मी नए मरीजों में शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या 583 है जबकि 1,002 लोग अब तक संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 63.22 फीसदी है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत के चारों दिशाओं में पवित्र स्वस्तिक: सनातन धर्म के लिए मोरारी बापू की भारत यात्रा

अगला लेख