dharma sangrah

कोरोनावायरस Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के 3 जैन मंदिरों में दी पर्यूषण प्रार्थना की अनुमति

Updated: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (14:05 IST)
नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हालांकि स्वस्थ होने की दर में भी सुधार देखा गया है और डेथ रेट में भी कमी दिखाई दे रही है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


02:05 PM, 21st Aug
-किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) डॉ विपिन पुरी को शुक्रवार को कोविड-19 होने की पुष्टि हुई।
-ओडिशा में कोविड-19 के 2,698 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 72,718 हो गए। वहीं 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 390 हो गई।
-तेलंगाना में कोविड-19 के 1,967 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 99,391 हो गई। वहीं आठ और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 737 हो गई है।

02:02 PM, 21st Aug
-कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत हो गई। अब तक राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कारण कुल नौ पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं।

01:56 PM, 21st Aug
-भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), यह जानने के लिए मुंबई में एक अध्ययन करवाएगा कि क्या टीबी के टीके (बीसीजी) से बुजुर्गों में कोविड-19 होने से रोका जा सकता है।

01:53 PM, 21st Aug
-कोविड-19 महामारी के बीच उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के तीन जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं को पर्यूषण प्रार्थना करने की अनुमति दी।
-उच्चतम न्यायालय ने कहा कि मुंबई के किसी भी अन्य मंदिर में प्रार्थना की अनुमति नहीं दी जाएगी।

12:30 PM, 21st Aug
-जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार सुबह तक एक दिन में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 24 घंटे में 126 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
-कोविड-19 से जिले में अब तक 43 लोगों की मृत्यु हुई है और पिछले 20 दिन में संक्रमण की वजह से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

10:24 AM, 21st Aug
-अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी और वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे: लीलावती अस्पताल

09:37 AM, 21st Aug
-पेरू में 16 मार्च से 17 अगस्त के बीच संक्रमण से कम से कम 82 पत्रकारों की मौत हो गई। इसमें से कई पत्रकारों की उम्र 65 वर्ष से अधिक थी।
-पेरू की आबादी करीब तीन करोड़ 30 लाख है और यहां संक्रमण से 26,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

09:32 AM, 21st Aug
-भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 68,898 नए मामले सामने आए, 983 की मौत।
-संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,05,823 हुई। इनमें से 6,92,028 एक्टिव मामले, 21,58,946 स्वस्थ और 54849 की मौत।
-देश में स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 74.30% हुआ। डेथ रेट भी घटकर 1.89%

08:51 AM, 21st Aug
-स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के मामले 20 अगस्त तक 12,07,539 हो गए। अमेरिका में 19 अगस्त तक 9,94,863 केस सामने आए थे जबकि ब्राजील में 7,94,115 केस सामने आए हैं।

08:44 AM, 21st Aug
भारत में रिकॉर्ड 69652 कोरोनावायरस केस, PM Modi के मंत्री भी Positive

08:42 AM, 21st Aug
-मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1142 नए मामले सामने आए
-इस बीमारी से 1065 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार चला गया है।
-इंदौर में Corona से होने वाली मौतें 350 के पार, 227 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 10786

08:41 AM, 21st Aug
-उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 95 लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वायरस से एक दिन में होने वाली मौतों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
-पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 के 4991 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 796 नए मामले सामने आए हैं। उसके बाद कानपुर नगर में 348, प्रयागराज में 319, गोरखपुर में 186, वाराणसी में 145, इटावा में 129, देवरिया में 119 और अलीगढ़ में 106 नए मामले सामने आए हैं।
-पिछले 24 घंटे के दौरान 5863 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए। राज्य में इस समय कोविड-19 संक्रमण के 48511 मामले उपचाराधीन हैं। अब तक 121090 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

08:41 AM, 21st Aug
-कोविड-19 से संबंधित चुनौतियों के बावजूद, इस महीने के पहले 19 दिनों में रेलवे को पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले माल ढुलाई के जरिये अधिक आमदनी हुई है।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

अगला लेख