sundarkand
✕

कोरोनावायरस Live Updates: महाराष्ट्र में 3,827 नए मामले, 142 लोगों की मौत

Published: शनिवार, 20 जून 2020 (02:33 IST)
-नेपाल में बीते 24 घंटों में कोरोना के 426 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या 8,274 हो गई। कोरोना कुल 77 जिलों में से 74 में अपने पांव पसार चुका है।

-इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के 42 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4288 हो गई। कोरोना से 4 नई मौतें हुई, जिससे कुल मृतक संख्या 193 हो गई।

-मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 198 नए मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11624 पर पहुंच गई। 13 नई मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 499 पर पहुंच गई। 
 
-गुजरात में कोरोना के 540 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,198 हो गई। 27 नई मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 1,619 पर पहुंच गया।
 
-अहमदाबाद में कोरोना के 312 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 18 हजार 258 पर पहुंच गई। शुक्रवार को 21 मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 1296 हो गई। 
 
-राजस्थान में कोरोना से 3 और लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की कुल संख्या 333 हो गई है।  299 नए मामले आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 14,156 पर पहुंच गया।
 
-पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गई, जिससे प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 529 हो गई है। 
 
-मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही इलाके में संक्रमितों की संख्या 2,151 हो गई। एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 79 तक पहुंच गई।
 
-उत्तर प्रदेश में 19 और मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 500 से अधिक हो गई। कोरोना के 809 नए मामले आने के साथ ही कुल मामले बढ़कर 16,594 हो गए।
 
-कर्नाटक में कोरोना के 337 ताजा मामले आए और महामारी से 10 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या 8,281 होने के साथ मरने वालों का आंकड़ा 124 पर पहुंच गया।
 
-तमिलनाडु में संक्रमण के 2,115 नए मामले आए और इस वायरस ने 41 और लोगों की जान ले ली। राज्य में संक्रमितों की संख्या 54,449 हो गई है। 
 
-आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 465 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,961 हो गई।
 
-तिहाड़ केंद्रीय जेल संख्या 4 के अधीक्षक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधीक्षक को 4 जून को बुखार की शिकायत की थी और तब से छुट्टी पर हैं।
 
-दिल्ली पुलिस के एक उपायुक्त (डीसीपी) के शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डीसीपी इस समय घर में पृथक-वास में हैं। 
 
-दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आदेश दिया कि घर पर पृथक-वास के तहत कोविड-19 के हरेक मरीजों के लिए 5 दिन संस्थागत पृथक-वास केंद्र में रहना जरूरी होगा।
 
-कोविड-19 से संघर्ष कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल से शुक्रवार को यहां स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख