dharma sangrah
✕

कोरोनावायरस Live Updates : तेलंगाना में कोविड-19 के 1,432 नए मामले, 2,17,670 संक्रमित

Updated: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (12:10 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं और इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 20 राज्यों में संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम दिखाई दे रही है। कोरोना वायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


12:10 PM, 15th Oct
-ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,470 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 2,62,011 हुए, संक्रमण से 17 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 1,089 हुई।

11:46 AM, 15th Oct
-महाराष्ट्र में प्लाज्मा की तत्काल आवश्यकता वाले एक कोविड-19 रोगी ने मदद के लिए ठाणे पुलिस से संपर्क किया, जिसके तुंरत बाद एक पुलिस कर्मी ने अस्पताल जाकर प्लाज्मा दान कर दिया।

11:17 AM, 15th Oct
-तेलंगाना में कोविड-19 के 1,432 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,17,670 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 8 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,249 हो गई।

11:17 AM, 15th Oct
-तेलंगाना में कोविड-19 के 1,432 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,17,670 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 8 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,249 हो गई।

09:55 AM, 15th Oct
-भारत में कोविड-19 के 67,708 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 73,07,098 तक पहुंच गए।
-680 और मरीजों की मौत के बाद देश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,11,266 हो गई।
-देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 8,12,390 है, 63,83,442 लोग अब तक बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

08:39 AM, 15th Oct
Corona India Update: कोरोनावायरस काल में कैसा है धर्म का स्वरूप

08:38 AM, 15th Oct
-भारत में 9 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हुई, भारत से अधिक कोरोना टेस्ट (12 करोड़) अमेरिका में किए जा चुके हैं।
-देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87.05% और मृत्यु दर 1.53% हुई।

08:37 AM, 15th Oct
-प्रख्यात वयोवृद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की बुधवार को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनकी तबीयत में सुधार आया है। चिकित्सकों के मुताबिक अभिनेता को मंगलवार शाम से बुखार नहीं है।

08:37 AM, 15th Oct
-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राजधानी पेरिस समेत नौ शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया है।
-फ्रांस में बुधवार को कोरोना के 22,951 नए मामले सामने आए।

08:36 AM, 15th Oct
-जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण में हुई बेतहाशा वृद्धि के कारण हालात चिंताजनक होने के आसार हैं।
-जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं जोकि बहुत नाजुक है। हम गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि संपर्क में आए लोगों की जांच की जाए।
-जर्मनी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5100 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 334,000 हो गई है। वहीं इस महामारी से अबतक यहां 9677 मौतें हो चुकी हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

अगला लेख