suvichar

15 माह में 36 लाख रुपए बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति, जानिए कहां किया निवेश...

Updated: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (11:04 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है। पीएम मोदी की संपत्ति 15 माह में 36 लाख रुपए बढ़ गई।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर माह 2 लाख रुपए सैलरी मिलती है। हालांकि कोरोना काल में सभी मंत्रियों की सैलरी 30 फीसदी कम हो गई है।
 
मितव्यवता के लिए पहचाने जाने वाले मोदी उसमें से ज्‍यादातर की बचत करते हैं। उन्‍होंने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्‍सा टर्म डिपॉजिट्स और सेविंग्‍स अकाउंट में जमा कर रखा है।
 
पिछले वर्ष नरेंद्र मोदी की चल संपत्ति 1,39,10,260 रुपए थी जो 30 जून को बढ़कर 1,75,63,618 रुपए हो गई। इस तरह चल संपत्ति में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।
 
इस समय उनके बैंक अकाउंट में 3.38 लाख रुपए जमा थे। इसके अलावा उनके पास 31 हजार रुपए नकद जमा थे। गांधीनगर स्थित एसबीआई में कराई गई FD की कीमत बढ़कर 1,60,28,039 हो गई, जो बीते साल 1,27,81,574 रुपए थी।
 
गांधीनगर में नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मकान है। इसका बाजार मूल्य 1.1 करोड़ रुपए है। मोदी के नाम पर कोई कार नहीं है। उन पर कोई देनदारी भी नहीं है। 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

Weather Update : ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा लो प्रेशर, यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

LIVE: भारत पहुंचे जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

अगला लेख