suvichar
✕

कोरोनावायरस Live Updates : दुनियाभर में 5 लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Published: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (03:25 IST)
नई दिल्ली/ जिनेवा। दुनियाभर में सोमवार को आधी रात तक कोरोनावायरस (Coronavirus) से मरने वाले लोगों की संख्या 5 लाख 73 हजार से ज्यादा और संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 31 लाख के पार चला गया है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 9 लाख से अधिक हो गए हैं जबकि इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 23 हजार 727 पर पहुंच गया है। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट..
 
-भारत में 9,07,645 मरीज संक्रमित 
-देश में अब तक 23,727 लोगों की मौत 
-भारत में 5,72,112 मरीज स्वस्थ हुए
 
-पूरी दुनिया में 131,78,864 लोग संक्रमित
-दुनियाभर में 5,73,680 लोगों की मौत
-विश्वभर में 76,73,095 मरीज स्वस्थ

-महाराष्ट्र में सोमवार को 6,497 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,924 तक पहुंच गई। 193 मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 10,482 हो गई।
 
-मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1174 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 93,894 हो गई जबकि 47 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,332 पर पहुंच गई। 
 
-दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस के 1246 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,740 पर पहुंच गई है। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3411 हुई। 
 
-गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 902 मामले सामने आए। अब राज्य में संक्रमण के कुल 42,808 मामले हो चुके हैं। 10 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2,057 हो गई है।

-कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 2,738 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार हो गई जबकि 73 लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या 757 पर पहुंच गई।
-तमिलनाडु में 4,328 नए मरीज सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.50 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई। 66 और लोगों के बाद मृतक संख्या 2,000 के पार चली गई।
 
-अहमदाबाद जिले में 164 मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 23,259 हो गई। 3 और मरीजों की मौत के बाद जान गंवाने वालों की संख्या 1,522 हो गई।
 
-पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 956 हो गई। 1,435 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 31,448 पर पहुंच गई।

-उत्तर प्रदेश में कोरोना अब तक 955 लोगों की जान ले चुका है। 24 घंटों के दौरान 21 और मरीजों ने दम तोड़ा। 1654 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 38,130 पर पहुंच गया।
 
-मध्यप्रदेश में कोरोना के 575 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 18,207 हो गई। 10 नई मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 663 पर पहुंच गया।
-राजस्थान में कोरोना से 8 मौत दर्ज की गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 518 हो गई है। 544 नए मरीज आने से संक्रमितों की  कुल संख्या 24936 हो गई।
 
-पंजाब में 357 नए मामले आने से मरीजों की संख्या 8 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में महामारी से 5 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 204 हो गई।
 
-बिहार में 9 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 134 पर पहुंच गई जबकि कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 17421 पर पहुंच गई।
 
-उत्तराखंड में 2 और लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वाले 49 हो गए हैं। 71 नए मरीजों के सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3608 हो गया।
 
-भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़े एक डॉक्टर को सोमवार को कोरोनावायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया जबकि पटियाला में अभ्यास के लिए एकत्र हुए सभी मुक्केबाज निगेटिव पाए गए हैं।
 
-प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन मध्यम से लेकर गंभीर कोविड​​-19 रोगियों के उपचार के लिए बायोलॉजिक दवा इटोलिज़ुमाब पेश करेगी जिसकी कीमत लगभग 8,000 प्रति शीशी होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख