Hanuman Chalisa

3 दिन में कोरोना से करीब 55 हजार संक्रमित, 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में मिले 2,950 नए मरीज

Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2022 (16:05 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 3 दिन से कोविड-19 के 18000 से ज्यादा नए मामले आए। जुलाई के पहले 9 दिन में 1 लाख 52 हजार 177 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 36 लाख 04 हजार 394 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.25 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,310 नए मरीज मिले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,950, महाराष्‍ट्र में 2,944, तमिलनाडु में 2,722, और कर्नाटक में 1,037 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 18,840 नए मामले आए जबकि 43 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 386 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार 028 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,693 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
पिछले 24 घंटे में 16 हजार 104 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 29 लाख 53 हजार 980 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 प्रतिशत है।
 
Koo App
अब तक देश में कुल 198.65 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 12 लाख 26 हजार 795 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख