सम्बंधित जानकारी
- Corona Vaccination : 5-12 आयुवर्ग के बच्चों को लगेगी Corbevax और Covaxin, STSC सदस्यों ने की सिफारिश
- लगातार दूसरे दिन मिले 18,000 से ज्यादा कोरोना मरीज, पश्चिम बंगाल में महाराष्ट्र से ज्यादा नए मामले
- क्या अमेरिका की लैब से दुनियाभर में फैला कोरोनावायरस? वैज्ञानिक ने 2 साल की रिसर्च के बाद किया बड़ा खुलासा
- 7 दिन में मिले 1.14 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, 5 राज्यों में महामारी ने फिर बढ़ाई दहशत
- आयकर विभाग ने डोलो-650 दवा बनाने वाली कंपनी के परिसरों की ली तलाशी
Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 2994 नए मामले, 7 और मरीजों की मौत
मुंबई/शिमला/श्रीनगर। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 2994 नए मामले सामने आए और महामारी से 7 मरीजों की मौत हो गई। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश में 191 नए मामले सामने आए और जम्मू कश्मीर में 101 नए संक्रमित पाए गए।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,98,673 हो गई है और मृतकों की संख्या 1,47,971 पर पहुंच गई है। महामारी से पिछले एक दिन में मुंबई और वसई-विरार में दो-दो तथा ठाणे, रायगढ़ और औरंगाबाद में एक-एक मरीज की मौत हुई।
इस बीच हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के 191 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में 101 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामले बढ़कर 4,55,807 हो गए। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।(भाषा)
