Daily Horoscope
✕

फिर बढ़े कोरोना के नए मरीज, एक्टिव केसेस भी 1.16 लाख पार

Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (12:28 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,000 से ज्यादा नए मामले आए। जुलाई के पहले 6 दिन में 95 हजार 592 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 35 लाख 47 हजार 809 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.15 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 16,159 नए मामले आए जबकि 28 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 270 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 15 हजार 212 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 737 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
पिछले 24 घंटे में 15 हजार 394 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 29 लाख 07 हजार 327 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 198.20 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9 लाख 95 हजार 810 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
 
Koo App
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां 3,098 नए मरीज मिले हैं। तमिलनाडु में 2,662, केरल में 2,603, पश्चिम बंगाल में 1,973 और कर्नाटक में 839 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख