Daily Horoscope

फिर बढ़ रहा है कोरोना, 3 दिन में 7462 लोग संक्रमित, 6440 मरीज हुए स्वस्थ

Updated: शुक्रवार, 27 मई 2022 (13:31 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मरीज एक बार फिर तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 3 दिनों में कोरोना के 7462 नए मरीज मिले हैं जबकि 6440 लोगों ने महामारी को मात दी। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,710 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 2,296 व्यक्ति कोविड से मुक्त हुए जबकि महामारी से 14 लोगों की मौत हो गई।
 
देश में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 44 हजार 810 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 07 हजार 177 लोग महामारी को मात दे चुके हैं, 15,814 मरीजों का इलाज चल रहा है और 5 लाख 24 हजार 539 लोग मारे जा चुके हैं।
 
मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है, एक्टिव मरीजों की संख्या 0.03 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
आज सुबह सात बजे तक 192 करोड़ 97 लाख 74 हजार 973 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लाख 65 हजार 840 कोविड परीक्षण किए गए। अब तक कुल 84 करोड़ 84 लाख 77 हजार 196 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख