शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. covid 19 india update : 24 july
Written By
Last Updated : रविवार, 24 जुलाई 2022 (14:41 IST)

24 घंटे में मिले 20279 नए कोरोना मरीज, इन 5 राज्यों में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा केसेस

24 घंटे में मिले 20279 नए कोरोना मरीज, इन 5 राज्यों में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा केसेस - covid 19 india update :  24 july
नई‍ दिल्ली। भारत में रविवार को कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। देश में महामारी से अब तक कुल 4 करोड़ 38 लाख 88 हजार 755 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.52 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना केसेस महाराष्‍ट्र में सामने आए। यहां 2,336 नए मरीज मिले हैं। केरल में 2,252, पश्चिम बंगाल में 2,014, तमिलनाडु में 1,844 और कर्नाटक में 1,456 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 20,279 नए मामले आए जबकि 36 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 26 हजार 033 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 52 हजार 200 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या में 2100 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
पिछले 24 घंटे में 18 हजार 143 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 32 लाख 10 हजार 522 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.45 प्रतिशत है।
अब तक देश में कुल 201.99 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 28 लाख 83 हजार 489 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।