biodatamaker
✕

लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 8,000 से ज्यादा मामले, क्या है इन 5 राज्यों का हाल?

Updated: रविवार, 12 जून 2022 (10:32 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 8,582 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 4,435 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 4 लोगों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन देश में 8,000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं जबकि 11 दिन में 61,052 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,500 हजार पार पहुंच गई।
 
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 2,922 नए मामले सामने आए। केरल में 2471, दिल्ली में 795, कर्नाटक में 562 और हरियाणा में 411 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 22 हजार 017 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 52 हजार 743 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 761 लोगों की मौत हो गई और 44 हजार 513 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
 
संक्रमण की दैनिक दर 2.71 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत रही। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। 0.10 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
Koo App
महाराष्‍ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 2,922 नए मामले दर्ज किए गए जबकि संक्रमण से एक की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79 लाख 07 हजार 631 तक पहुंच गई। 77 लाख 44 हजार 905 स्वस्थ हो गए जबकि महामारी से अब तक 1 लाख 47 हजार 868 लोग मारे जा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में एक दिन में 30 प्रतिशत बढ़े संक्रमित : पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए, राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 107 मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटों में दैनिक मामलों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। राज्य में अभी तक संक्रमण के कुल 20,20,173 मामले आए हैं।
 
इंदौर में मिले 19 नए कोरोना संक्रमित : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 79 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 19 मामले इंदौर में सामने आए। इंदौर के साथ ही भोपाल, बैतूल, ग्वालियर, गुना, जबलपुर, उज्जैन आदि जिलों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख