Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र में कोविड-19 संकट ने बढ़ाया टेंशन, 1,300 से अधिक लोगों ने मांगी मदद

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (10:32 IST)
मुंबई। कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच मानसिक तनाव और अवसाद का सामना कर रहे 1,300 से अधिक लोगों ने चिकित्सकीय मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार से सम्पर्क किया है।
 
राज्य की एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। साथ ही निजी डॉक्टरों ने भी दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में लोगों में अवसाद, मनोग्रसित बाध्यता विकार (ओसीडी) और घर से बाहर जाने में डर के मामले काफी बढ़े हैं।
 
राज्य स्वास्थ्य विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 30 में 1,302 लोग मनोचिकित्सकों की मदद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ हिंसक व्यवहार से पीड़ित थे, जैसे लंबे समय तक अवसाद के परिणामस्वरूप खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना आदि।
 
उन्होंने कहा, 'आंकड़ों को अब भी संकलित किया जा रहा है क्योंकि कुछ जिलों से मामलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मामले 1,302 से कई अधिक हो सकते हैं।'
 
इस वर्ष मार्च से पहले (कोविड-19 के प्रकोप से पहले) प्रसिद्ध मनोचिकित्सक आनंद नाडकर्णी ने कहा था कि उनके पास ओसीडी के रोजाना छह से सात मामले आते थे और अब हर दिन 32 से 36 मामले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग ओसीडी को बीमारी नहीं मानते इसलिए यह लंबे तक उनका जीवन प्रभावित करता है।
 
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ मृदुला आप्टे ने बताया कि वैश्विक महामारी से पहले हर सप्ताह उनके पास तनाव संबंधी दो से तीन मामले आते थे। लेकिन अब रोजाना कम से कम तीन लोग इस समस्या को लेकर आते हैं। आप्टे का पुण में एक क्लीनिक है।
 
जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ और महाराष्ट्र संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण तकनीकी समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न अवसाद और मानसिक तनाव एक वैश्विक परेशानी बन गया है।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से ही ऐसी बीमारियों से पीड़ित थे, वे बीमारी बढ़ने की शिकायत कर रहे हैं। कुछ लोग जिनमें हल्के लक्षण थे या उनमें ऐसी ही समस्याएं थीं, जिनके बारे में कभी पता नहीं चला, वे अब परामर्श लेना चाहते हैं।
 
सालुंके ने कहा कि ऐसे भी कई लोग हैं, जिन्हें पहले ऐसी कोई परेशानी नहीं थी लेकिन अब वैश्विक महामारी के कारण उन्हें इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख