Hanuman Chalisa
✕

Covid-19: हिमाचल का पुलिस मुख्यालय सील, DGP समेत 29 अधिकारी सेल्फ क्वारंटाइन

Updated: बुधवार, 10 जून 2020 (08:13 IST)
शिमला। कोरोना वायरस संक्रमण के भय से हिमाचल प्रदेश के पुलिस मुख्यालय को मंगलवार को सील कर दिया गया और पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू और 28 अन्य अधिकारी सेल्फ क्वारंटाइन में चले गए।
 
गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने हाल ही में पुलिस प्रमुख से भेंट की थी और इस व्यक्ति की बाद में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीजीपी कुंडू और 27 अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के अनुसार उनमें संक्रमण नहीं सामने नहीं आया। एक नमूने की फिर जांच की जाएगी।
 
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि यहां पुलिस मुख्यालय से इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) में 29 नमूने भेजे गए थे।
 
उन्होंने बताया कि डीजीपी समेत 28 नमूनों की जांच करने पर पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं हैं जबकि एक नमूना अनिर्णायक रहा जिसकी दोबारा जांच की जाने की जरुरत है।
 
पुलिस प्रवक्ता खुशाल शर्मा ने बताया कि एक जून को डीजीपी के कार्यभार ग्रहण करने पर एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने और मिलने पुलिस मुख्यालय आया था।
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि सोमवार को उक्त व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और मंगलवार को संक्रमण से दिल्ली में उसकी मौत हो गई।
 
प्रवक्ता ने बताया कि यह सूचना मिलते ही डीजीपी और संभवत: उस व्यक्ति के संपर्क में आए 28 अधिकारी तत्काल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं ही गृह पृथक-वास में चले गए। पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

अगला लेख