Daily Horoscope
✕

देश में कोविड-19 के मामले 18 लाख के पार, 11.86 लाख स्वस्थ

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2020 (11:04 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है। इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी 2 करोड़ का आंकड़ा पार गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18,03,695 हो गए जबकि बीमारी से एक दिन में 751 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई है।

वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,86,203 हो गई है जबकि देश में 5,79,357 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

डेटा के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह लगातार पांचवा दिन है जब देश में कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। भारत में रविवार को कोविड-19 के मामले 17 लाख के पार हो गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, एक अगस्त तक कुल 2,02,02,858 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 3,81,027 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख