here

Hanuman Chalisa

Covid19inindia: 6 राज्यों में संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि, 1,68,627 मरीज इलाजरत

सोमवार, 1 मार्च 2021 (17:31 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है और पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,510 नए मामलों में 87.25 प्रतिशत इन्हीं राज्यों से हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
ALSO READ: पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर वैक्सीनेशन 2.0 अभियान का किया आगाज,जानिए वैक्सीनेशन से जुड़ीं 10 महत्वपूर्ण बातें
मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,68,627 पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का का 1.52 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की कुल संख्या का 84 फीसदी 5 राज्यों में है। भारत में इलाजरत मरीजों में 46.39 फीसदी मरीज महाराष्ट्र में है, इसके बाद केरल का स्थान है, जहां 29.49 फीसदी लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
ALSO READ: कैसे करें कोरोना टीकाकरण के लिए CO-WIN पर रजिस्ट्रेशन, इन बातों का रखें ध्यान...
मंत्रालय ने बताया कि 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,000 से अधिक इलाजरत मरीज हैं। केरल और महाराष्ट्र 2 ऐसे राज्य हैं, जहां कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 10 हजार से अधिक है जबकि शेष 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इलाजरत मरीजों की संख्या 1 से 10 हजार के बीच है। मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे सार्स-कोव-2 के मामलों की संख्या देश में 213 तक हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 15,510 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 8293 मामले, जबकि केरल में 3254 और पंजाब में 579 नए मामले सामने आए हैं। केंद्र उन राज्यों के लगातार संपर्क में है, जहां संक्रमण के इलाजरत रोगियों की संख्या ज्यादा है और जहां संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। इसने कहा कि 8 राज्यों में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है।
ALSO READ: Covid-19 : मन की शक्ति से जीतेंगे हम कोरोना को, 10 बड़ी बातें
अभी तक 2,92,312 सत्रों के माध्यम से लाभार्थियों को टीके के 1,43,01,266 खुराक दिए जा चुके हैं। इनमें पहली खुराक और दूसरी खुराक भी शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण आज सोमवार से उन लोगों के लिए शुरू हुआ है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और ऐसे लोगों के लिए भी शुरू हुआ है जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है लेकिन वे दूसरी अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि नए ठीक हुए मामलों में 85.07 फीसदी 6 राज्यों में हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 106 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। (भाषा)

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

साहित्‍य, संगीत और अध्‍यात्‍म की नगरी देवास क्‍या बन रहा है आतंकियों की पनाहगाह?

Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत

चढ़ावा चोरी पर महंत नृत्य गोपालदास ने लिखा पत्र, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा

अगला लेख