dharma sangrah
✕

5 माह बाद महाराष्‍ट्र में Covid-19 के 14,317 नए मामले, मंडरा रहा है लॉकडाउन का खतरा...

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (09:03 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 14,317 मरीज मिले जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद कुल मामले 22,66,374 पहुंच गए हैं। 57 संक्रमितों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या 52,667 पहुंच गई है। बीते साल 7 अक्टूबर को एक दिन में 14,578 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद से दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज होने लगी थी।

ALSO READ: महाराष्ट्र में Corona के बढ़ते मामलों के लिए क्या म्यूटेंट वैरिएंट है जिम्मेदार? केंद्र सरकार का बड़ा बयान
स्वास्‍थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्‍या एक लाख पार हो गई। 1,06,070 लोग संक्रमण का उपचार करा रहे हैं। पिछले साल छह नवंबर को राज्य में संक्रमण के इलाजरत मरीजों की संख्या 1,02,099 थी। इसके बाद उपचाररत मरीजों की संख्या कम होने लगी थी। बहरहाल महाराष्ट्र में 14 फरवरी से दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी होने लगी।
 
नागपुर शहर में सबसे ज्यादा 1701 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद पुणे में 1514 और मुंबई नगर में 1509 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मुंबई में कोविड-19 के कुल मामले 3,38,643 पहुंच गए हैं तथा चार और लोगों की मौत के बाद शहर में कुल 11,519 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। महाराष्ट्र में 4,80,083 लोग घर में पृथक-वास में हैं जबकि 4719 संस्थागत पृथक-वास में हैं।

मराठवाडा क्षेत्र में 1907 नए मामले : महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड ​​-19) महामारी के 1,907 नए मामले सामने आए और इस दौरान 14 लोगों की इस बीमारी से मौतें हुईं।

औरंगाबाद जिला कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित रहा यहां 902 मामले और नौ मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद जालना में 204 नए मामले और 2 मौतें हुई है। नांदेड़ ने 254 मामले और एक मौत, परभणी ने 82 मामले एक मौत, हिंगोली ने 71 मामले और एक मौत, बीड में 185 नए मामले दर्ज किए तथा उस्मानाबाद ने 58 मामले सामने आए।

ALSO READ: महाराष्ट्र के नागपुर में 15 से 21 मार्च तक संपूर्ण Lockdown
लग सकता है लॉकडाउन : लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए राज्य में फिर से लॉकडाउन की आशंका बढ़ती जा रही है। खुद सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ इलाके में लॉकडाउन लगाने पर फैसला कर सकते हैं।
 
नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। औरंगाबाद में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के साथ ही रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन की भी घोषणा की गई है। अमरावती और पुणे, जलगांव जैसे जिलों में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख