Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में कोरोनावायरस से 13,85,522 संक्रम‍ित, 32 हजार से ज्यादा की मौत

रविवार, 26 जुलाई 2020 (12:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,661 मामले सामने आने से रविवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,85,522 हो गए जबकि 8,85,576 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से 705 और लोगों की मौत होने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 32,063 हो गई।

देश में कोरोना वायरस से अब भी 4,67,882 लोग संक्रमित हैं। वहीं 63.92 प्रतिशत लोग इस वैश्विक महामारी से उबर चुके हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

देश में कोविड-19 के लिए नमूनों की जांच की संख्या एक करोड़ 60 लाख के पार चली गई हैं आईसीएमआर के अनुसार 25 जुलाई तक 1,62,91,331 लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच की गई जिनमें से 4,42,263 नमूनों की जांच शनिवार को की गई जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।

बीते 24 घंटों में जिन 705 लोगों की मौत हुई उनमें से 257 की महाराष्ट्र, 89 की तमिलनाडु, 72 की कर्नाटक, 52 की आंध्र प्रदेश, 42 की पश्चिम बंगाल, 39 की उत्तर प्रदेश, 29 की दिल्ली, 22 की गुजरात, 14 की बिहार, 12 की झारखंड, 11 की राजस्थान और 10 लोगों की मौत ओडिशा में हुई।

पंजाब और जम्मू कश्मीर में 9, मध्य प्रदेश में 8, हरियाणा में 7, केरल में 5, गोवा में 4, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, उत्तराखंड और नगालैंड में 3-3 जबकि असम और लद्दाख में एक-एक मरीज ने इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवाई। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख