Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोविड-19 : ब्रिटेन ने स्पेन को सुरक्षित देशों की सूची से हटाया, जारी किया अलर्ट

रविवार, 26 जुलाई 2020 (09:38 IST)
लंदन। ब्रिटेन ने लोगों को स्पेन की यात्रा न करने की सलाह दी है और कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद स्पेन को यात्रा के लिहाज से सुरक्षित देशों की सूची से हटा दिया है। परिवहन विभाग ने शनिवार देर शाम एक बयान जारी कर चेतावनी दी कि स्पेन में छुट्टियां बिताकर लौट रहे व्यक्तियों को खुद को पृथक-वास में रखना होगा।
 
विभाग ने एक बयान में कहा, ‘संक्रमित मामलों के स्तर पर पिछले हफ्ते से लेकर अब तक हुए बदलाव के बाद स्पेन को उन देशों की सूची से हटा दिया गया है जहां से ब्रिटेन पहुंचने पर लोगों को खुद को पृथक करने की आवश्यकता नहीं होती थी।‘
 
पहले से ही स्पेन में छुट्टियां मना रहे लोगों से अपने देश लौटने का अनुरोध किया जा रहा है।
 
स्पेन में पिछले दो दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 900 से अधिक नए मामले सामने आए है। अधिकारियों ने आगाह किया है कि देश में संक्रमण के प्रकोप का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। स्पेन में इस वैश्विक महामारी से 28,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
सरकार ने कहा, ‘जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हमें ब्रिटेन में किसी संभावित प्रसार को रोकने के लिए यह फैसला लेना पड़ा।‘
 
ब्रिटेन यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां इस संक्रामक रोग ने 45,800 से अधिक लोगों की जान ले ली है। (भाषा)

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख