sundarkand

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया प्लाज्मा दान

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (16:19 IST)
नई दिल्ली। पिछले महीने कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से मुक्त हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को प्लाज्मा दान किया।
 
पात्रा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘सेवाभाव’ का मंत्र दिया है। उसी से प्रेरित होकर मैंने अपने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद लिया और आज प्लाज्मा दान किया। मैं उन सभी लोगों से प्लाज्मा दान करने का अनुरोध करता हूं, जिन्हें कोविड-19 का संक्रमण हुआ और अब ठीक हो गए हैं। 
 
प्लाज्मा थैरेपी के तहत स्वस्थ हो गए कोविड-19 के मरीजों द्वारा दान किए गए प्लाज्मा को इस महामारी के गंभीर रोगियों को चढ़ाया जाता है। इस प्लाज्मा में एंटीबॉडी होता है। कई राज्य सरकारों और अस्पतालों ने प्लाज्मा बैंक स्थापित किया है।
 
पात्रा ने अस्पताल में प्लाज्मा दान करने से पहले नड्डा से अपनी भेंट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर डाली। पात्रा कुछ सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और वह गुड़गांव में एक निजी अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती थे। (भाषा)
 

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख