Daily Horoscope
✕

Corona के Delta वैरिएंट से भी बचाती है Covaxin, ICMR के शोध से हुआ खुलासा

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (19:35 IST)
हैदराबाद। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बायोरक्सिव में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार भारत बायोटेक का कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीका कोवैक्सीन (बीबीवी152) कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस (एवाई.1) स्वरूप के खिलाफ प्रभावी है।

अध्ययन में कहा गया है कि आईजीजी एंटीबॉडी का मूल्यांकन किया गया है। इसमें बीबीवी 152 टीके की पूर्ण खुराक वाले व्यक्तियों में कोविड-19 की आशंका को खत्म कर दिया है। इसमें डेल्टा, डेल्टा एवाई.1 और बी.1.617.3 के खिलाफ बीबीवी 152 टीकों का मूल्यांकन किया गया।

सार्स-सीओवी-2 स्वरूप बी.1.617.2 (डेल्टा) स्वरूप के हाल में सामने आने के बाद इसके तेजी से फैलने के कारण भारत में दूसरी लहर आई है। कोवैक्सीन की प्रभावशीलता डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत है।

इसके बाद, डेल्टा आगे डेल्टा एवाई.1, एवाई.2, और एवाई.3 में बदल गया। अध्ययन में कहा गया है कि इनमें से एवाई.1 स्वरूप का पहली बार भारत में अप्रैल 2021 में पता चला था और बाद में 20 अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आए।

भारत बायोटेक ने तीन जुलाई को चरण तीन परीक्षणों से कोवैक्सीन प्रभावकारिता के अंतिम विश्लेषण को पूरा करते हुए कहा था कि कोवैक्सीन की कोविड-19 के खिलाफ प्रभावशीलता 77.8 प्रतिशत और बी.1.617.2 डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत रही थी।(भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

अगला लेख